{"_id":"58c81cda4f1c1b981132a9a3","slug":"marriage-missing-in-mysterious-circumstances-reports-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता रहस्यमयी हालात में लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता रहस्यमयी हालात में लापता, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील लैंसडौन के कौड़िया पट्टी के एक गांव की विवाहिता रहस्यमयी हालात में लापता हो गई है। परिजनों की ओर से इस मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुसार महिला अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मामला बीते आठ मार्च का है। ससुरालियों की ओर से क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए नामजद रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस के अनुसार विकासखंड जयहरीखाल के एक गांव की विवाहिता बीते आठ मार्च को ससुराल से अपने मायके किल्बौखाल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। बताया कि महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार विवाहिता का डेढ़ वर्ष का बेटा है, जो अब पिता के पास है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस और लैंसडौन एसडीएम को मामले की तहरीर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा गया है।