{"_id":"58a1e6b64f1c1b5a33d84d80","slug":"man-s-body-found-under-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैल्डा बड़ा की सीमा पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कोटद्वार भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजस्व पुलिस पहली नजर में इसे हत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील की पट्टी सीला के राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार दोपहर को ग्राम पंचायत भैल्डा के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि गांव की सीमा पर स्थित पुल के नीचे बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। कहा कि शव करीब दो दिन पुराना है और मृत व्यक्ति की उम्र करीब चालीस वर्ष लग रही है। व्यक्ति के शव को पहली नजर में देखने से लगता है कि उसकी हत्या की गई है। कहा कि शव के निचले हिस्से में सिर्फ अंदरूनी कपड़े थे। कहा कि मृत व्यक्ति के शरीर पर बाहर से कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन