फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

Mon, 06 Jul 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances
द्वारीखाल ब्लॉक स्थित डाडामंडी क्षेत्र के गांव बौंठा में सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसआई भावना भट्ट के अनुसार बौंठा निवासी परमानंद तिवाड़ी (50), पुत्र स्व. बच्ची राम खेती बाड़ी का काम करते थे। उनके दो बेटे और पत्नी हैं। परिजनों के हवाले से बताया कि परमानंद रविवार रात करीब 11 बजे बजे बाथरूम में गिरे मिले।
विज्ञापन

परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेस अस्पताल, कोटद्वार रेफर कर दिया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि डॉक्टर प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed