फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man dies after two months of mad dog bite

पागल कुत्ते के काटने के दो माह बाद व्यक्ति की मौत

Thu, 23 Jun 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Man dies after two months of mad dog bite
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्रामसभा बवांसा में पागल कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति ने दो माह बाद दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को मृतक के संपर्क में आए 22 ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचकर टीकाकरण कराया। मृतक के परिजनों की सूची भी तैयार की जा रही है। उन्हें शुक्रवार को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

गत 24 अप्रैल को ग्रामसभा बवांसा में पागल कुत्ते ने 5 ग्रामीणों को काटा था, जिसमें दिलवर सिंह (50) पुत्र गोविंद सिंह भी शामिल थे। तब पागल कुत्ते के आतंक को देखते हुए लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। दिलवर सिंह को छोड़कर कुत्ते के काटे अन्य चार लोगों ने बीरोंखाल अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके लगा लिए थे। दिलवर सिंह का कहना था कि पागल कुत्ता उनपर भी झपटा था, जिससे वह कुत्ते के ही साथ नीचे खेत में जा गिरे थे। इस दौरान उनका एक हाथ टूट गया था और चोट भी आई थी, लेकिन उनके शरीर पर कुत्ते के काटने के स्पष्ट निशान नहीं थे। इस पर उनकी ओर से लापरवाही बरती गई और उन्होंने टीका नहीं लगाया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल चातुरी का कहना है कि कुछ दिन पहले से अचानक दिलवर सिंह के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। पानी को देखकर वह डरने लगे। परिजन उन्हें हल्द्वानी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दिल्ली स्थित स्पेशल अस्पताल ले गए, जहां रेबीज संक्रमित व्यक्तियों का इलाज होता है। वहां के चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि रेबीज उनके पूरे शरीर में फैल चुका है। चिकित्सकों ने परिजनों को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर बुधवार दोपहर गांव पहुंचे और देर शाम उनकी मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत सिंह का कहना है कि बीरोंखाल में कई जगह पागल कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। गांव में ग्रामीण कुत्ता तो पाल लेते हैं, लेकिन उनका टीकाकरण नहीं कराते हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग व प्रशासन से ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बवांसा के दिलवर सिंह की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले दिनों उनके संपर्क में आए 22 ग्रामीणों का अस्पताल में टीकाकरण कर दिया गया है। मृतक दिलवर सिंह के संपर्क में आए परिजनों की सूची बनाई जा रही है। शुक्रवार को गांव पहुंचकर परिजनों का टीकाकरण भी किया जाएगा। - डा. शैलेंद्र रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed