{"_id":"575425154f1c1b7d2f10a85a","slug":"malli-klgdi-increased-the-number-of-patients-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलगडी मल्ली गांव में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलगडी मल्ली गांव में बढ़ी मरीजों की संख्या
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ।
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ क्षेत्र के बाली कंडारस्यूं पट्टी का कलगडी मल्ली गांव मौसमी बीमारियों की चपेट में आ गया है। यहां बच्चे वायरल, पीलिया और डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। मुश्किल की बात है कि यहां चिकित्सीय सुविधा न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रभावित गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर चिपलघाट और पाबौ में सरकारी अस्पताल है। यहां पर भी पीलिया समेत अन्य बीमारियों की समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने बताया की सोम (6), पूनम (3) पुत्री राजपाल, सुमित (11) पुत्र अवतार सिंह, राशि (8) पुत्री जसपाल सिंह, रिशु (5) पुत्र धन सिंह, नीलम (7) पुत्री मातवर सिंह, सुधांशु (6) पुत्र दौलत सिंह, ऋतिका (6) पुत्री राकेश, सचिन (10) पुत्र भवान सिंह, पूनम (6) पुत्री दिलबर सिंह, सोनिका (6) पुत्री कर्ण सिंह आदि इन बीमारियों से पीड़ित हैं। आधे से ज्यादा गांव में मौसमी बुखार, पीलिया, डिहाइड्रेशन फैला हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों को गांव में बीमारियों की जांच और इलाज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
सोमवार को हमारी टीम क्षेत्र में जाएगी और उपचार करेगी। टीम में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय और क्षेत्र की एएनएम शामिल होगी। इसके अलावा जिला स्तर की रैपिड रिस्पांस टीम भी भेजी जाएगी। इसमें एक डॉक्टर, एक पैथोलॉजिस्ट और जांच करने वाले लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
- डॉ. मनीष अग्रवाल, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल