फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Malan feeder is damaged by mischievous elements

शरारती तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे मालन फीडर

Sat, 03 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Malan feeder is damaged by mischievous elements
भाबर के करीब 43 गांवों को खेती किसानी के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करने वाली मालन नहर फीडर पर शरारती तत्वों का बोलबाला सिंचाई विभाग को परेशान किए हुए है। शरारती तत्वों में अपनी मौज मस्ती और नहाने के लिए मालन साइफन से निकलने वाली मुख्य मालन फीडर को तहस नहस कर दिया है, जिससे धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल हो गया है। मामले की सिंचाई विभाग ने एसडीएम कोटद्वार से शिकायत की।
विज्ञापन

कोटद्वार भाबर में सुखरो नदी के पार निंबूचौड़, खूनीबड़ से लेकर दुर्गापुर, मोटाढांक, हल्दूखाता, कलालघाटी से लेकर झंडीचौड़ तक के इलाके को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए अंग्रेजों के समय बनी मालन नहर प्रणाली देखरेख के अभाव में बदहाल होती जा रही है। नगर निगम बनने के बाद से बजट के अभाव में जहां नहरों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है, वहीं रही सही कसर अब शरारती तत्व पूरी करने में लगे हैं। कण्वाश्रम (चौकीघाटा) से करीब दो किमी ऊपर मालन नदी में साइफन बनाकर आजादी से पहले अंग्रेजों ने मालन नहर प्रणाली विकसित की थी, जो आज भी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कौशिद अली और प्रशांत कुमार ने बताया कि इन दिनों कण्वाश्रम से लेकर मालन साइफन तक नहाने और मौज मस्ती करने वालों का जमघट लगा हुआ है। उनकी गतिविधि केवल नहाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शराब पीकर नहर का पानी रोकने के लिए पेड़ पौधे तोड़कर सिंचाई का पानी बाधित कर रहे हैं, जिससे एक ओर सिंचाई सुविधा बाधित हो रही है। बताया कि सिंचाई कर्मी, बेलदारों के रोकने पर ये लोग उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालन फीडर पर मौज मस्ती कर नहर को क्षतिग्रस्त करने वालों की सूचना एसडीएम कोटद्वार को लिखित रूप से दी गई है। अराजक तत्वों का बोलबाला रोकने के लिए पुलिस की गश्त लगनी जरूरी है।
-विनोद कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड तृतीय, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed