फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Malan bridge is ready, waiting for inauguration for vehicular operation

Kotdwar News: मालन पुल तैयार, वाहनों के संचालन के लिए लोकार्पण का इंतजार

Sat, 24 May 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Malan bridge is ready, waiting for inauguration for vehicular operation
कोटद्वार। 13 जुलाई, 2023 को बाढ़ व भू-कटाव से क्षतिग्रस्त हुआ 325 मीटर स्पान का मालन पुल बनकर तैयार हो चुका है। पुल पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन कार, यात्री व भारी वाहनों के लिए पुल को अभी नहीं खोजा जा सका है। क्षेत्रीय विधायक व सत्तारुढ़ दल की ओर से पुल का विधिवत लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री से समय लिए जाने के प्रयास चल रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुल का लोकार्पण कर इसे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालन पुल के निर्माण के लिए आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए डिजाइन पर शासन ने 26.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। पिछली बरसात के बाद ही पुल का निर्माण गति पकड़ सका था। पुल के सभी 12 पिलरों को वेल (कुंआ) तकनीक से बनाया गया है। निर्माण से संबंधित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। स्लैब शिफ्ट करने के बाद पुल के संपर्क मार्ग से लेकर फिनिशिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। आने वाली बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि जल्द ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी रविवार को कोटद्वार पहुंच रही हैं। उनकी ओर से पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed