फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Making for overseeing Grbwation Partograf

गर्भवतियों की देखरेख के लिए बना रहे पार्टोग्राफ

Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। यूएसएआईडी (संयुक्त राष्ट्र संघ की अंतरराष्ट्रीय विकास संस्था) की ओर से अस्पतालों में चलाए जा रहे वृद्धि कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और अंदरूनी शारीरिक बदलाव पर आधारित पार्टोग्राफ का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित समीक्षा बैठक में कालेज के प्राचार्य, कार्यक्रम के समन्वयक, कम्युनिटी मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और बाल रोग विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ नर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बताया कि मां-शिशु मृत्यु दर पर रोक लगाने के लिए वृद्धि कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं का पार्टोग्राफ बनाए जा रहे हैं। इसके तहत जो महिलाएं अस्पताल में आती हैं, उनके स्वास्थ्य के आधार पर चिकित्सक और नर्स ग्राफ बनाते हैं। जो उनके मेडिकल रिपोर्ट के साथ लगाई जा रही है। पार्टोग्राफ से चिकित्सकों को गर्भवती/प्रसूताओं के बारे पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्युनिटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. भोलनाथ ने सुझाव दिया कि फिलहाल पार्टोग्राफ का प्रशिक्षण नर्स, इंटर्न और जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को दिया जा रहा है। इसका प्रशिक्षण एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को भी दिया जाना चाहिए। प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने बताया कि 31 अगस्त को इस संबंध में स्ट्रेंथिंग केयर अराउंड बर्थ कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर रेजीडेंट और संकाय सदस्य प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वृद्धि कार्यक्रम के राज्य समन्वयक  डा. नितिन बिष्ट और जिला समन्वयक डा. सुभाष आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed