{"_id":"5f982d7b8ebc3e9bf00e110e","slug":"make-a-list-of-families-without-toilets-ready-kotdwar-news-drn360302162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलोगी की जीपीडीपी बैठक में 19.40 लाख की योजनाएं प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलोगी की जीपीडीपी बैठक में 19.40 लाख की योजनाएं प्रस्तावित
विज्ञापन
फोटो
शौचालय विहीन परिवारों की सूची करें तैयार
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिलोगी में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए योजनाएं प्रस्तावित की गईं। इसमें मनरेगा के तहत 13 लाख, केंद्रीय वित्त के लिए 5.20 लाख और राज्य वित्त से 1.20 लाख रुपये की योजनाएं शामिल हैं।
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक बीडीओ अतिया परवेज ने ब्लाक के माध्यम से संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय मिशन के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनमोहन बिष्ट ने कहा कि विकास कार्यों का भुगतान ई पेमेंट के जरिए किया जाएगा। उन्होंने शौचालय विहीन परिवारों की सूची कार्यालय में देने के निर्देश दिए। हिलोगी बाजार में शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कंडारी, ग्राम विकास अधिकारी संदीप रावत, प्रीति गौड़, रोजगार सहायक सुरेंद्रलाल, ग्राम पंचायत सदस्य आनंद सिंह, पूनम देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद