फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Maharaj did public relations in Satpuli

पर्यटन से बदलेगी नयार घाटी की तस्वीर: सतपाल महाराज

Fri, 08 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Maharaj did public relations in Satpuli
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सतपुली में रैली निकालकर जनसंपर्क किया। उन्होंने भारी मतों से जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी चौक में आयोजित जनसभा में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं गतिमान है। सतपुली में झील बनाई जा रही है, जिससे नयार घाटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इन पर्यटन योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र को टूरिज्म की दिशा में एक अलग पहचान मिल सकेगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन रावत, उपेंद्र नेगी, दिगंबर सिंह, गणेश रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed