नगर समेत आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न विद्यालयों के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से नगर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के उपरांत एड्स विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन जागरूकता और सावधानी बरतकर इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। इलीसा परीक्षण के द्वारा एड्स का पता लगाया जा सकता है। एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज कोटद्वार में एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में दीप्ति अव्वल रही। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह, मनीष मधवाल, हिमांशु कंडवाल आदि मौजूद रहे। एकेश्वर के इंटर कालेज सुरखेत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद्र शाह के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने धरासू गांव में रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सचिन रावत, रोशन सिंह, शुभम, सोहन, सलोनी, मानसी, सुप्रिया, वंदना, मोनिका, शिवानी, निकिता आदि मौजूद रहे। जीआईसी कोचियार में एनएसएस इकाई के शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य अफसर हुसैन ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। बचाव करने से ही इस रोग से बचा जा सएकता है। शिविर के समापन पर विद्यालय से कोचियार गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में पवन भारद्वाज, महेश पांडेय, गीता देवी, गौरव बिष्ट, नरेश गुप्ता, किशनलाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।