फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ma kalika bukhal mela on sat

मां कालिंका बूंखाल मेला कल

Thu, 03 Dec 2015 06:06 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Thu, 03 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में पांच दिसंबर को शुरू हो  रहे मेले को शांतिपूर्वक तरीके से और बिना पशुुबलि के संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बूंखाल मेला क्षेत्र में चेक पोस्ट और बैरिकेडिंग निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में लगने वाला मेला पहले सैकड़ों पशुओं की बलि देने के लिए चर्चित था। क्षेत्रवासियों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से वर्ष 2011 से इस मेले में पशु बलि बंद हो गई। मेले में बागी के स्थान पर अब क्षेत्र के गांवों से देवी देवताओं की डोलियां लाई जाती हैं।
विज्ञापन


अब पशुबलि के स्थान पर यहां नारियल चढ़ाए जाते हैं। मेले को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती बना रहता है। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि बूंखाल मंदिर क्षेत्र में बैरिकेडिंग का निर्माण, बूंखाल मेले को जाने वाले मेलसैण, चौरीखाल आदि स्थानों पर चेक पोस्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी यह मेला बिना पशुबलि के संपन्न होगा। क्षेत्रवासियों से इसके लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटवारी और पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।  


जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बूंखाल मेला परिसर, चौरीखाल में बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

डोलियां हो रहीं तैयार
मेले में देवी देवताओं की डोलियां लाने के लिए क्षेत्र के गांवों में जोरों पर तैयारियां चल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि इस बार भी कंडारस्यूं, बाली कंडारस्यूं, घुड़दौड़स्यूं पट्टियों के कई गांवों से देवी देवताओं की डोलियां गाजे बाजे के साथ मंदिर में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed