{"_id":"67855a9585df17523903dc76","slug":"lohri-festival-celebrated-with-joy-and-happiness-kotdwar-news-c-5-1-drn1034-593771-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्योहार
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मेवा-मिष्ठान का वितरण किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा गोविंद नगर में लोहड़ी पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई शूरवीर सिंह ने कीर्तन उपरांत सर्वजन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और भलाई की अरदास की।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार भोला, महामंत्री अश्वनी भाटिया, सिख एवं पंजाबी समाज के सदस्यों ने मिलजुल कर लोहड़ी का उल्लास मनाया। गुरुद्वारा कमेटी के साथ ही पंजाबी महासभा के लोगों ने गुरुद्वारे के निकट पार्क में लकड़ियों के पिंड में आग लगाकर परंपरागत गीतों का गायन किया। इस मौके पर मूंगफली, रेवड़ी आदि मेवा मिष्ठान का वितरण किया गया। आयोजन में मुकेश मल्होत्रा, अशोक भाटिया, गोल्डी, राकेश, रमेश, मेशी भाटिया, स्त्री सत्संग की प्रधान पुष्पा, ज्योति, प्रवेश भाटिया आदि शामिल रहे। इसके अलावा कोटद्वार में विभिन्न जगहों पर लोहड़ी पर्व का उल्लास परंपरागत ढंग से मनाया गया। विभिन्न जगहों पर ढोल और डीजे की धुन पर लोग नाचते गाते नजर आए।