Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Locals Outraged Over Student's Death; Protest Against Police Administration

Kotdwar News: छात्र की मौत पर बिफरे क्षेत्रवासी, पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 12 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Locals Outraged Over Student's Death; Protest Against Police Administration
प्रदर्शनकारियों ने बढ़ते नशे व मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, थाने में की नारेबाजी
कोटद्वार। एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं में अध्ययनरत छात्र की मौत के मामले में लालपुर, ध्रुवपुर व सिमलचौड़ के क्षेत्रवासी भड़क गए। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे व मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे और वहां भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को लालपुर, ध्रुवपुर व सिमलचौड़ के क्षेत्रवासी मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका क्षेत्र जंगल से सटा है। दिनभर यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशेड़ियों के कारण महिलाएं चारापत्ती लेने तक नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अन्य जगहों में भी गली मोहल्लों में खुलेआम अवैध रूप से शराब, स्मैक, चरस, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है जिससे नगर के युवा विशेषकर छात्र नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके कारण जहां सामाजिक माहौल दूषित हो रहा है वहीं असामाजिक गतिविधियां एवं अपराधों का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नशे के कारण ही क्षेत्र के एक छात्र की असमय मौत हो गई है। उन्होंने शराब व मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित अभियान चला दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम संदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि वह पुलिस प्रशासन से वार्ता कर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

प्रदर्शनकारियों में पार्षद मनोज शाह, नेत्रमोहन असवाल, मृतक छात्र की मां श्रुता देवी, बुआ शोभा देवी, सोनिया असवाल, विनोद गुसाईं, निशी नेगी, सुबोध जदली, राम प्रकाश कौशिक, पारस नेगी, सुधा नेगी शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed