{"_id":"69357b8f1756db34ea0400c9","slug":"local-residents-are-staging-a-protest-demanding-the-construction-of-the-laldhang-chillarkhal-road-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120281-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के लिए धरने पर डटे क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के लिए धरने पर डटे क्षेत्रवासी
Sun, 07 Dec 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 86वें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी धरना स्थल पर डटे।
रविवार को धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि हमें हर हाल में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग और कंडी मार्ग चाहिए। मार्ग पर वन अधिनियम, रिजर्व फॉरेस्ट बनने से पहले से ही यातायात सुचारू रूप से चलता था। जनता के लिए इस मार्ग का निर्माण न होना और कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग बंद करना तानाशाही और जनता का शोषण है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब तीन महीनों से धरना-प्रदर्शन जारी है लेकिन शासन-प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। स्पष्ट किया कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में महेंद्र सिंह रावत, भारत सिंह गुसाईं, जगदीश मेहरा, उम्मेद सिंह भंडारी, गणेश धूलिया, हेमा नेगी, पुष्पा देवी, दीपा अधिकारी, माला अधिकारी मौजूद रहे। संवाद