फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Life consecration of the idol of Baba Jaswant Singh in Bariun

Kotdwar News: बाड़ियूं में हुई बाबा जसंवत सिंह की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 19 Jun 2023 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Life consecration of the idol of Baba Jaswant Singh in Bariun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता अमर शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण कार्यक्रम उनके पैतृक गांव बीरोंखाल ब्लॉक के बाड़ियूं (दुनाव) में समारोहपूर्वक किया गया।
नूरानांग पूर्व सैनिक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौथी गढ़वाल राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आदित्य राणा ने बाबा जसवंत सिंह स्मारक स्थल में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन के साथ युद्ध में बाबा जसवंत सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनके वीरता की मिशाल सेना में आज भी दी जाती है। पूर्वी सीमा की सुरक्षा आज भी बाबा जसवंत सिंह कर रहे हैं। बाबा के मंदिर में मत्था टेकने के बाद ही वहां तैनात होने वाली यूनिटें मोर्चा संभालती है। कहा कि यह स्मारक स्थल युवाओं को देश के सीमाओं की रक्षा करने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

इस मौके पर बटालियन के सूबेदार मेजर आंनद सिंह, समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, रोशनलाल देवरानी, इंद्र सिंह कंडारी, बलवंत सिंह चौहान, सतीश जोशी, अजीत चौहान, आनंद सिंह, मदन सिंह, धीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, नंद किशोर नौटियाल, प्रीतम सिंह, दिनकर पोखरियाल, डॉ. प्रेम सिंह नेगी, प्रवीन पोखरियाल, रघुवीर सिंह, सुधा देवी, अंजलि पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed