फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard entered the residential area and devoured a calf, villagers in panic

Kotdwar News: गुलदार ने आबादी में घुसकर बछिया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 24 May 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the residential area and devoured a calf, villagers in panic
कण्वघाटी। भाबर के रामदयालपुर (गूलरझाला) गांव में शुक्रवार देर रात गुलदार ने आबादी के बीच स्थित गोशाला में घुसकर एक बछिया को निवाला बना लिया। आबादी में गुलदार के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घटनास्थल से आसपास गश्त करने के साथ ही पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण कांता प्रसाद चमोली ने बताया कि शुक्रवार रात को उनका परिवार खाना खाकर सोए थे। सुबह करीब सात बजे जब वे गोशाला में मवेशियों को चारा देने गए तो वहां बछिया को मरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना गूलरझाला वन चौकी में दी गई। सूचना पाते ही फोरेस्टर गंभीर सिंह तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने फोटोग्राफी और घटना का विवरण लेकर रिपोर्ट बनाई और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। विभागीय स्तर से पीड़ित पशुपालक के मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घटनास्थल के आसपास गश्त करने की मांग की है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी, सबिता चमोली, चंद्रमोहन चमोली, दीपचंद्र काला, मोहन लाल केष्टवाल, सुमन केष्टवाल, देवीदत्त कोटनाला का कहना है कि आबादी के बीच में गुलदार के आने से खतरा बढ़ गया है। जिस जगह पर गुलदार ने बछिया को निवाला बनाया है, वहां पर घनी आबादी है और गर्मियाें में लोग खुले में सोते भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed