फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard devoured a cow in Chargad

Kotdwar News: गुलदार ने चरगाड़ में गाय को बनाया निवाला

Fri, 24 Oct 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Oct 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a cow in Chargad
सतपुली। पोखड़ा विकासखंड की पोखड़ा रेंज के अंतर्गत ग्राम चरगाड़ में बृहस्पतिवार रात गुलदार ने एक गाय को निवाला बना लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकोट राकेश भंडारी ने बताया कि चरगाड़ प्राइमरी स्कूल के निकट सड़क पर विगत दिनों एक गाय को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। गाय के पांव में चोटें लगी थी, जिससे गाय चलने में असमर्थ थी। ग्रामीणों की ओर से तिरपाल की व्यवस्था कर गाय के लिए अस्थायी ठिकाना बनाया गया था। बृहस्पतिवार रात गुलदार ने गाय को निवाला बना लिया। क्षेत्र में चरगाड़, गंवाणी, श्रीकोट आदि गांवों में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की गश्त नहीं होने और पिंजरे हटा लिए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed