Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard attacks elderly woman in Dobhal Dhandri village near Pauri, injuring her

Kotdwar News: पौड़ी से सटे डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, घायल

Fri, 21 Nov 2025 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks elderly woman in Dobhal Dhandri village near Pauri, injuring her
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में शुक्रवार दोहपर को गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला खेतों में घास काटने गई थी। घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। उन्होंने गुलदार को मारने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के अंतर्गत भगवान देवी (65) पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। प्रधान पति जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि दोपहर को बुजुर्ग अपनी बहन के साथ गांव के पास ही खेताें में घास काटने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के गले और हाथों में गहरे घाव कर दिए। महिला की बहन के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



लोगों ने वन विभाग के अफसरों का किया घेराव
गुलदार के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद दनोसी ने अस्पताल पहुंचे वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। इस बीच विनोद दनोसी और अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाराज लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। कहा कि आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है। वन विभाग केवल पिंजरे व गश्त लगाने तक ही सीमित है। चेतावनी दी कि गुलदार को मारने के आदेश जारी होने के बाद अस्पताल परिसर से बाहर निकलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग मृतकों और घायल को मुआजवा बांट रहा है, लेकिन अब विभाग गुलदार को मारे और ग्रामीण उनको इसका मुआवजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed