फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard active on Rathi View Point Deriyakhal road

Kotdwar News: राठी व्यू प्वाइंट डेरियाखाल मार्ग पर गुलदार सक्रिय

Thu, 30 Oct 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Oct 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard active on Rathi View Point Deriyakhal road
लैंसडौन। दो दिन से राठी व्यू प्वाइंट के निकट व डेरियाखाल पैदल मार्ग पर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। इससे लोगों में दहशत है। राठी व्यू प्वाइंट के नीचे बने एक रिजॉर्ट के आसपास मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

स्थानीय आकाश बिष्ट, विकास सिंह, सुरेंद्र ने बताया कि वे मंगलवार रात 8:30 बजे डेरियाखाल के एक रिजॉर्ट से पैदल लैंसडौन की ओर आ रहे थे। रिजॉर्ट से 10 मीटर आगे पहुंचने पर झाड़ियों से गुलदार की गुर्राहट तेज होने पर वे वापस रिजॉर्ट की ओर भागे। बुधवार रात भी गुलदार की गुर्राहट से लोग सहमे रहे। स्थानीय निवासी मंजीत ने बताया कि बीते दो दिन से वेतन लेखा कार्यालय, राठी व्यू प्वाइंट के निकट भी मादा गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई है। लोगों ने देर शाम टहलना बंद कर दिया है। वेतन लेखा कार्यालय द्वारा लोगों को आगाह करने के लिए कार्यालय के गेट पर बैनर लगाकर अकेले बाहर निकलने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed