{"_id":"57bf24274f1c1b305fd4f0f5","slug":"lawsuit-against-the-husband-and-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बादकोट निवासी एक महिला ने अपने पति, सास और देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बुधवार देर रात पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामला जांच के लिए राजस्व पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरती देवी पुत्री धर्मानंद ने अपने पति राजाराम, सास बिचना देवी और देवर प्रमोद के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। कहा कि उनका विवाह वर्ष 2013 में हुआ था।
विज्ञापन
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। बेटी के साथ मारपीट और उत्पीड़न की सूचना मिलने पर उसके पिता धर्मानंद ने ससुराल आकर उसके पति और सास को समझाया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। वे उससे मारपीट करते रहे। इससे परेशान होकर वह कुछ समय पहले मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन
कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि यह मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। इसमें काउंसलिंग पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में चल रही थी, लेकिन बात न बनने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देेश पर निल में मुकदमा दर्ज कर संबंधित राजस्व पुलिस क्षेत्र को भेजा जा रहा है।