{"_id":"659ab53724a1f9eb3c0444b8","slug":"last-installment-of-pm-awas-yojana-has-not-arrived-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-5362-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पीएम आवास योजना की नहीं आई अंतिम किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पीएम आवास योजना की नहीं आई अंतिम किश्त
Sun, 07 Jan 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो
झंडीचौड़ पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ, लोगों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ रविवार को वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडीचौड़ पहुंंचा। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन मंदिर नलकूप नंबर एक के समीप बैठक हुई जिसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएम आवास योजना के गजे सिंह, नरेंद्र समेत कई लाभार्थियों ने कहा कि तीन किश्त आ गई हैं लेकिन अंतिम किश्त नहीं आई है। पीएम आवास योजना के अधिकारी शिव गोडियाल ने कहा कि अपने आवास निर्माण की फोटोग्राफ नगर निगम में जमा कर दें जिन लोगों के आवास का निर्माण पूरा हो गया है, उनके खाते में अंतिम किश्त भेज दी जाएगी।
कहा कि नए आवासों के लिए कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 1292 पीएम आवास के लाभार्थियों की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है, जैसे ही शासन से धनराशि मिलती है नए आवासों की बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान इंडियन गैस एजेंसी ने 10 लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशंभरदयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता परशुराम, विशिष्ट अतिथि रामेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, हरि सिंह रावत, राजेंद्र चौहान, सुखपाल शाह आदि मौजूद रहे।