फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Large vehicles stopped in Satpuli from 10 am to 2 pm

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सतपुली में बड़े वाहनों पर रोक

Sat, 03 Apr 2021 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Large vehicles stopped in Satpuli from 10 am to 2 pm
यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए थानाध्यक्ष सतपुली ने व्यस्ततम समय में खनन सामग्री के वाहनों की सतपुली में नो एंट्री कर दी है। रविवार से यातायात के बेहद दबाव वाले समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खनन सामग्री के वाहन कस्बे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को इस संबंध में थानाध्यक्ष सतपुली ने नयार घाटी के खनन पट्टा धारकों और क्रेशर स्वामियों की बैठक ली। बैठक में खनन सामग्री के डंपर और अन्य वाहनों से कस्बे के देवप्रयाग मोटर मार्ग, मुख्य बस अड्डे और एनएच 534 मोटर मार्ग पर लगने वाले भारी जाम पर चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने कहा की खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के कारण आए दिन कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है, जो कस्बे के व्यापारियों, अन्य छोटे वाहनों, आमजनों और राहगीरों के लिए भारी मुसीबत का सबब बनती जा रहा है। बैठक में गोपाल बडोला, त्रिलोक सिंह, सुबोध नेगी और महावीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed