फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne Junior won the football tournament by defeating Bhelda Boys.

Kotdwar News: भेल्डा बॉयज को हराकर लैंसडौन जूनियर ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

Sat, 11 Jan 2025 11:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:53 AM IST
विज्ञापन
Lansdowne Junior won the football tournament by defeating Bhelda Boys.

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। राजकीय गेंद मेला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति डाडामंडी की ओर से गेंद मेला मैदान में चल रहा फुटबाल टूर्नामेंट लैंसडौन जूनियर की टीम ने जीत लिया है। शुक्रवार को खेला गया फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। अतिरिक्त समय में भी मैच का निर्णय न होने पर अंत में मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ।



शुक्रवार को फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भेल्डा बॉयज और लैंसडौन जूनियर के बीच खेला गया। पहले हाफ के 30वें मिनट में लैंसडौन जूनियर के आयुष ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में भेल्डा बॉयज की ओर से विवेक ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

अंत तक यही स्कोर रहा। अतिरिक्त समय में भी दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। अंत में मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें लैंसडौन जूनियर ने 5 गोल दागे। वहीं भेल्डा बॉयज की टीम 4 गोल ही दाग सकी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवाड़ी, सचिव किशनलाल चौधरी, संरक्षक सतीश काला, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, डॉ. सुजाता रावत, बल्लभ सिंह रावत, अर्जुन सिंह नेगी, रघुवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



100 मीटर दौड़ में दीपांशु, अनुज, संतोष, निधि रहे प्रथम

कोटद्वार। डाडामंडी गेंद मेला मैदान में शुक्रवार से स्कूली बच्चों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। 100 मीटर दौड़ में दीपांशु, अनुज, संतोष, निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में दीपांशु, अक्षत, बालिका वर्ग में रोहिणी धूलिया, अर्पिता रावत ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में अनुज, तन्मय, बालिका वर्ग में सोनाक्षी चौधरी, सोनाक्षी रावत क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में संतोष, अक्षय, बालिका वर्ग में सुमिरन बड़थ्वाल, आंचल काला ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओपन महिला वर्ग में निधि धूलिया, निर्मला देवी, आरती काला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। इस प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण का केंद्र सोदाम्बरी देवी रही, जिन्होंने 75 वर्ष की आयु में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ प्राथमिक वर्ग में अभिनव, रोहणी धूलिया, जूनियर वर्ग में रजत काला, सोनाली चौधरी, सीनियर वर्ग में अनुज, सुमिरन बड़थ्वाल प्रथम स्थान पर रहे। रस्सीकूद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राधिका, सुमिरन बड़थ्वाल, प्राथमिक वर्ग में अर्पिता, अंशिका ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed