{"_id":"619b9d7bdbaa9a179728797b","slug":"lansdowne-first-in-the-national-level-ranking-of-cantt-board-citizen-feedback-category-kotdwar-news-drn396741382","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड सिटीजन फीडबैक श्रेणी की राष्ट्रीय स्तरीय रैंकिंग में लैंसडौन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड सिटीजन फीडबैक श्रेणी की राष्ट्रीय स्तरीय रैंकिंग में लैंसडौन प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में कैंट बोर्ड की राज्य स्तरीय रैंकिंग में लैंसडौन ने प्रदेश में पहला और देश की रैंकिंग में 18वां स्थान पाया है, लेकिन कैंट बोर्ड सिटीजन फीडबैक की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर छावनी शहर लैंसडौन ने पहला स्थान पाया है।
शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छावनी शहर लैंसडौन को सिटीजन फीडबैक की रैंकिग में पहले स्थान पर आने पर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। छावनी परिषद के चेयरमैन ब्रिगेडियर हरमीत सेठी और मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। छावनी परिषद के एई समर विजय सिंह राना ने इस पुरस्कार को कैंट सफाई कर्मचारियों की मेहनत, कैंट कर्मचारियों, स्वच्छता दूतों के टीम वर्क और स्थानीय नागरिकों की जागरूकता का परिणाम बताया। स्वच्छता दूतों संजय कन्नौजिया, लता खंडेलवाल, भावना वर्मा, महिपाल रावत, अनूप कन्नौजिया, कुसुम भंडारी, नरेंद्र नेगी आदि ने छावनी नगर को सिटीजन फीडबैक श्रेणी का पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई।
छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि लैंसडौन ने कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कर सूखे कूड़े को बाहर के कारखानों में भेजने की पहल की है, जिसका प्रयोग विभिन्न उपयोगी सामान बनाने मेें किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में देशभर में आया था तीसरा स्थान
लैंसडौन। वर्ष 2020 की मुख्य रैंकिंग में छावनी शहर लैंसडौन ने देश में तीसरी रैंकिंग प्राप्त की थी, जबकि इस वर्ष की रैंकिंग में छावनी लैंसडौन की स्वच्छता रैंकिंग तीसरे स्थान से खिसक कर अठारहवें स्थान पर पहुंच गई है।