{"_id":"675b1d38d84eae16ac0834f7","slug":"land-selection-work-started-for-setting-up-milk-distribution-center-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-568780-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुग्ध वितरण केंद्र की स्थापना के लिए भूमि चयन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुग्ध वितरण केंद्र की स्थापना के लिए भूमि चयन का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित दुग्ध वितरण केंद्र की स्थापना के लिए प्रशासन ने अन्यत्र भूमि तलाशनी शुरू कर दी है। दुग्ध वितरण केंद्र की भूमि के लिए उपजिलाधिकारी ने पालकोट अथवा गौयूं के आसपास भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।
गत दिवस पालकोट ग्राम के पंचायत भवन की भूमि में दुग्ध वितरण केंद्र की स्थापना के लिए ग्रामीणों से वार्ता करने राजस्व अधिकारियों की टीम पालकोट पहुंची थी। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम कार्यक्रम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन योजना के अंतर्गत पालकोट में दुग्ध वितरण केंद्र ग्रोथ सेंटर बनाने के प्रस्ताव से ग्रामीणों को अवगत कराया गया था। वार्ता में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौजूद रही। पंचायत भवन की भूमि पर दुग्ध वितरण केंद्र खोलने का ग्रामीणों ने विरोध किया।
ग्रामीणों की ओर से पूर्व बीडीसी सदस्य अंजलि वेदवाल, पूर्व प्रधान सुषमा वेदवाल, समाज सेवी विनोद वेदवाल मौजूद रहे। विनोद वेदवाल एवं अंजलि वेदवाल ने कहा कि पंचायत भवन की भूमि पर दुग्ध वितरण केंद्र बनने से पंचायत भवन में होने वाली सामाजिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। साथ ही दुग्ध वितरण केंद्र के कामकाज पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके लिए अन्यत्र भूमि का चयन किया जाना चाहिए। एसडीएम शालिनी मौर्य ने कहा कि दुग्ध वितरण केंद्र के लिए पालकोट या निकटवर्ती गौयूं गांव में भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही दुग्ध वितरण ग्रोथ सेंटर के लिए भूमि चयनित कर ली जाएगी।