{"_id":"62331d2236b316492e18678f","slug":"kunj-bihari-devrani-the-president-of-siddhbali-temple-committee-is-no-more-kotdwar-news-drn40664314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी नहीं रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीसिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी का बुधवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह 74 वर्ष थे। वह पिछले 22 वर्षों से लगातार पांच बार मंदिर समिति के अध्यक्ष चुने गए थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी के निधन की खबर मिलते ही लैंसडौन के विधायक व सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, मंदिर समिति के सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, मैनेजर शैलेश जोशी, कोषाध्यक्ष ऋषभ भंडारी, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। उनके बेटे अंकुर देवरानी और भाई राजेंद्र प्रसाद देवरानी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर रवींद्र नेगी, डॉ. जेपी ध्यानी, हरीश घिल्डियाल, सुनील बुड़ाकोटी, मस्तू भंडारी, प्रेम सिंह रावत, राजदीप माहेश्वरी, ओम प्रकाश तिवारी, अनिल अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, दीनानाथ भाटिया, विनोद सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक ऋतु खंडूड़ी ने भी उनके निधन पर दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर विजय नारायण सिंह, जसवीर राणा और कांग्रेस नेता रंजना रावत समेत कई लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।