{"_id":"69173366602ddda4ed0c0a5e","slug":"ktrs-vatanvasa-and-pakhro-zones-to-open-for-tourists-today-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-119823-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पर्यटकों के लिए आज खुल जाएंगे केटीआर के वतनवासा और पाखरो जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पर्यटकों के लिए आज खुल जाएंगे केटीआर के वतनवासा और पाखरो जोन
Fri, 14 Nov 2025 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रकृति एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। शनिवार से कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) का सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव पर्यटन जोन और पाखरो जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा है। केटीआर के अधिकारियों की मानें तो वन विभाग को दोनों जोन की दिसंबर तक के लिए फुल बुकिंग हो गई है। इन दोनों पर्यटन जोन के ट्रैक दुरुस्त कर लिए गए हैं।
केटीआर का सोनानदी वन्यजीव विहार प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही विभिन्न वन्यजीवों का पसंदीदा विचरण स्थल है। यहां के दोनों जोन पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। कोटद्वार से वतनवासा 47 किमी. और हल्दूपड़ाव 57 किमी की दूरी पर है। केटीआर के डीएफओ तरूण एस ने बताया कि दोनों जोन के ट्रैक दुरुस्त कर लिए गए हैंं। दोनों जोन के गेटों पर संबंधित रेंज अधिकारी वन विभाग की टीम के साथ पर्यटकों के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।
बीते 15 जून को मानसून काल के लिए इन दोनों पर्यटन जोन को बंद कर दिया गया था। वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन में डे विजिट की ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। इसके अलावा कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के सामने पौड़ी हाईवे पर स्थित सीटीआर के रिसेप्शन सेंटर पर भी इसके लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। कोटद्वार क्षेत्र से पाखरो पर्यटन जोन भी शनिवार से ही खुल जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए, हाथी समेत अन्य कई वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।