{"_id":"619b9e2a218d7708837a9b0b","slug":"ktr-s-daily-workers-did-not-get-honorarium-for-six-months-kotdwar-news-drn396741791","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीआर के दैनिक श्रमिकों को छह माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केटीआर के दैनिक श्रमिकों को छह माह से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को छह माह से न तो मानदेय का भुगतान हुआ है और न ही उन्हें चौकियों में गुजारा करने के लिए राशन मिल पा रहा है। दैनिक श्रमिकों ने उन्हें मानदेय का भुगतान करने और चौकियों में गुजारा करने के लिए राशन उपलब्ध कराने की मांग की। उधर, दैनिक, संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने इस मसले में 25 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
दैनिक श्रमिक दिलों सिंह, रवि कुमार, सुरजीत, बीरेंद्र, पंकज, कांता, नरेश, राजपाल, विनोद, संतोष और जितेंद्र समेत तीस श्रमिकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। वर्षों से कार्यरत इन दैनिक श्रमिकों न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही अभी तक इनके नियमितीकरण की कार्रवाई हो पाई है। दैनिक, संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जल्द मानदेय न मिलने की दशा में 25 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य बिनीता ध्यानी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग किशन चंद्र, वन सचिव, वन मंत्री हरक सिंह रावत और वन संरक्षक आदि को सूचित कर कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।