फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Krishna won the Maths Wizard competition.

Kotdwar News: मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में कृष्णा ने मारी बाजी

Tue, 16 Dec 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 16 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Krishna won the Maths Wizard competition.
बीआरसी सुखरो में हुई अबेकस, मैथ्स विजार्ड, इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

कोटद्वार। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पदमपुर सुखरो में मंगलवार को भाषा एवं गणित विषयों में छात्रों की अभिरुचि को बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की अबेकस, मैथ्स विजार्ड, इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सूरज मोहन रावत ने किया। प्रतियोगिता में कुणाल, प्राची, वंशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में कृष्णा, नीरज, वंश कश्यप क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इंग्लिश स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में इल्मा, अक्षत, रक्षित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

अबेकस प्रतियोगिता में हर्षमणि नौडियाल, गरिमा रावत, सुमन लता, मैथ विजार्ड में प्रकाश चौधरी, जयपाल भंडारी, राजेंद्र पाल, इंग्लिश स्पेल जीनियस में अनिल कोटनाला, जागृति कुकरेती, रविंद्र मंजेड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर डंगवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीआरपी प्रकाश लाल, कार्यक्रम संयोजक उमा बुड़ाकोटी, सुधीर अग्रवाल, अजय नौडियाल, मीना भंडारी, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed