फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwara recruitment rally begins tomorrow.

कोटद्वार में भर्ती रैली कल से शुरू

Tue, 15 Nov 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Tue, 15 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kotdwara recruitment rally begins tomorrow.
सेना भर्ती - फोटो : file photo

कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गब्बर सिंह कैंप में  16 नवंबर से शुरू होने जा रही गढ़वाल मंडल के आठ जिलों की भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भर्ती रैली में सभी आठ जिलों से 40380 युवाओं ने आवेदन किया है। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की है। 

विज्ञापन


भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से दस दिवसीय थल सेना भर्ती के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आर्मी के अधिकारियों और प्रशासन के बीच पूर्व में बैठक हो चुकी है। परिवहन, होटल व पुलिस सभी संबंधित संस्थान और विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सेना की ओर से भर्ती मैदान के पास तीन टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में भर्ती के लिए सैनिकों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे चलेगी भर्ती की प्रक्रिया
भर्ती निदेशक कर्नल अमरजोत सिंह मांगट ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे से काशीरामपुर तल्ला के पास से भर्ती के लिए प्रवेश शुरू किया जाएगा। एंट्री गेट के पास ही युवाओं की ऊंचाई जांची जाएगी। इसके बाद नेट से निकाले गए प्रवेश पत्र का बार कोड स्कैन किया जाएगा। युवाओं की तलाशी ली जाएगी, नशे के पदार्थों पर प्रतिबंध होगा। इसके बाद ग्रुप में दौड़ की जाएगी। युवाओं को मैदान के चार चक्कर 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। तय समय में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का बायोमैट्रिक विधि से पंजीकरण होगा, जिसमें उनकी फोटो खींची जाएगी और फिंगर प्रिंट स्कैन किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के छह शिक्षकों द्वारा प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके अलावा उन्हें शारीरिक मापदंड से गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षा में सफल युवाओं का 24 नवंबर से मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद जनवरी के आखिरी रविवार को लिखित टेस्ट लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्तावेज रखें तैयार
- 10वीं और 12वीं पास का सर्टिफिकेट व मार्कशीट
- मूल निवास, जाति, खिलाड़ी हैं तो उसके प्रमाणपत्र
- एनसीसी का कोई प्रमाणपत्र है तो उसे लाएं
- सेवारत या भूतपूर्व सैनिक आदि के पुत्र हैं तो लाएं प्रमाणपत्र
- अविवाहित होने का प्रमाणपत्र 
- चरित्र प्रमाणपत्र 
- पासपोर्ट साइज के 25 रंगीन फोटो
- सभी प्रमाणपत्रों की फोटो कापी स्वसत्यापित होनी चाहिए।  

कब किस जिले की होगी भर्ती-
16 नवंबर को उत्तरकाशी
17 नवंबर को टिहरी
18-19 नवंबर को पौड़ी
20 नवंबर को रुद्रप्रयाग
21 नवंबर को चमोली
22 नवंबर को हरिद्वार
23 नवंबर को देहरादून
24 नवंबर से मेडिकल टेस्ट शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed