फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwara Knight Riders won the match days, Royals

कोटद्वार नाइटराइडर्स और चमोली रायल्स ने जीते मैच

Fri, 16 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 16 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

जीपीएल (गढ़वाल प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन चमोली रायल्स और कोटद्वार नाइटराइडर्स ने लीग मैच जीत लिए। चमोली ने उत्तरकाशी थ्रेसर्र्स को 104 रनों से पराजित किया। जबकि कोटद्वार नाइटराइडर्स ने रुद्रप्रयाग ब्लास्टर को कांटे की टक्कर में तीन रन से पराजित किया।

विज्ञापन


जीआईएंडटीआई मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहली भिड़ंत चमोली रायल्स और उत्तरकाशी थ्रेसर्स के बीच हुई। चमोली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चमोली ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। चमोली के बल्लेबाज प्रवेश दाहिया ने 65 और विशाल डंगवाल ने 52 रन बनाए। '
विज्ञापन


जवाब में उत्तरकाशी की टीम 18.4 ओवर में 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। चमोली के प्रवेश दाहिया मैन आफ द मैच रहे। दूसरे मैच का शुभारंभ केंद्रीय गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने किया। दूसरे मैच में कोटद्वार नाइटराइडर्स ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधांशु के 57 और आशीष व गिरीश के 27-27 रनों के योगदान से कोटद्वार ने 20 ओवर में 152 रन बना लिए। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रप्रयाग की टीम 20 ओवर में 149 रन ही बना पाई। कोटद्वार के गेंदबाज आशीष को 27 रन और 3 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच मिला। पार्थ डंगवाल ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।

इस मौके पर कुलपति के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, आयुश मियां, कुलवीर उनियाल, जयदीप भट्ट और नीरज रावत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed