फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwara Knight Riders reached the semifinals

कोटद्वार नाइट- राइडर्स सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 25 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 25 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 Kotdwara Knight Riders reached the semifinals
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर। कोटद्वार नाइटराइडर्स ने देहरादून ईगल्स को हराकर जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के  सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कोटद्वार की टीम सोमवार को सेमीफाइनल में श्रीनगर स्मैशर्स से भिड़ेगी। जबकि मंगलवार को चमोली रायल्स और टिहरी स्कोचर्स का मुकाबला होगा।

विज्ञापन

रविवार को जीपीएल का आखिरी लीग मैच कोटद्वार नाइट-राइडर्स और देहरादून ईगल्स के बीच हुआ। दोनों को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए जीत हासिल करनी थी।  देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। देहरादून की ओर से कृष्णकांत ने 63 रन बनाए। कोटद्वार के शिवम और गिरीश ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

देहरादून की पारी समाप्त होने के बाद कुछ घंटे तक मैच रुका रहा। बारिश बंद होने पर कोटद्वार की पारी शुरू हुई। कोटद्वार ने 17 वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। कोटद्वार के कप्तान सूरज राणा ने 60 और इलियास ने 56 रन बनाए। देहरादून के गौरव ने 2 विकेट लिए जबकि कोटद्वार ने 5 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कप्तान सूरज मैन आफ द मैच रहे। इस दौरान गढ़वाल विवि के प्रोफेसर आरसी डिमरी मैच के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि श्रीनगर स्मैशर्स, टिहरी स्कोचर्स और चमोली रायल्स पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। सोमवार से प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच शुरू होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed