{"_id":"574082004f1c1b6f64ac7a87","slug":"kotdwara-free-of-charge-neurology-screening-camp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर आज
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 21 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएचयू, हिमालयन हॉस्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर बदरीनाथ मार्ग स्थित मैठाणी मेडिकल सेंटर क्लिनिक में लगेगा। इसमें एसआरएचयू-हिमालयन हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. रंजीत कुमार संबंधित रोगियों की निशुल्क जांच करेंगे। एसआरएचयू के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ. रोमिल भटकोटि ने यह जानकारी दी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
भटकोटि के अनुसार, देश की कुल आबादी के करीब दस फीसदी लोग न्यूरोलॉजी से संबंधित किसी न किसी रोग से पीड़ित है। समय पर ध्यान न देने से बाद में ये बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। उत्तराखंड में भी न्यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित रोगियों की संख्या काफी है। इसमें मुख्य रूप से सिर दर्द, मिर्गी, ब्रेन स्ट्रोक, माइग्रेन व सायटिका दर्द के रोगी होते हैं। हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जेपी शर्मा ने बताया कि लोगों की लंबे समय से मांग को देखते हुए कोटद्वार में सुपर स्पेशयिलिटी न्यूरोलॉजी सर्जरी विभाग का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अमर उजाला के साथ मिलकर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मकसद लोगों को रियायती दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा देना है।
विज्ञापन
क्या है न्यूरोलॉजी और इससे संबंधित रोग
डॉ. भट्टकोटि बताते हैं कि नसें या तंत्रिकाएं (स्नायु) सिर्फ शरीर की संवेदनाओं की वाहक नहीं होती, बल्कि मस्तिष्क का महत्वपूर्ण भाग भी होती हैं। नसों के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तंत्रिका विज्ञान या न्यूरोलॉजी तंत्रिका तंत्र के रोगों से संबंधित रोगों का क्षेत्र है। मिर्गी, सिरदर्द और सायटिका दर्द जैसे रोग स्नायु रोग होते हैं। आमतौर पर इनके उपचार के लिए न्यूरोलॉजिस्ट की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन सर्जरी की आवश्यकता हो तो न्यूरोसर्जन के पास भी जाना पड़ सकता है। दवाओं आदि से स्नायु रोग ठीक न हो पाने की स्थिति में न्यूरोसर्जरी करना जरूरी हो जाता है। सरदर्द, गदन दर्द, हाथों में सुनापन व झनझनाहट, कमर दर्द, ब्रेन ट्यूमर, लकवा, स्लिप डिस्क, रीढ़ की हड्डी की बीमारी, जन्मजात रीढ़ के ऊपर फोड़ा और सिर में चोट इससे संबंधित रोग हो सकते हैं।
विज्ञापन