फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar receives milk processing plant

कोटद्वार को मिली मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात

Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar receives milk processing plant
कोटद्वार क्षेत्र के पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। कोटद्वार को राज्य सरकार ने तीन हजार लीटर प्रतिनिधि क्षमता के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात दी है। इसके लिए ग्राम्य अवस्थापना विकास निधि (आरआईडीएफ) से करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सहकारिता और दुग्ध विकास मंत्री डा. धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत इस प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास खूनीबड़ में करेंगे।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने आंचल दुग्ध सहकारी संघ श्रीनगर गढ़वाल के कोटद्वार स्थित अवशीतन केंद्र को अपग्रेड करने के लिए कोटद्वार में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट बनाने और कोटद्वार को पृथक दुग्ध संघ बनाने की घोषणा चार साल पहले की थी। तब शासन की ओर से खूनीबड़ में करीब आठ बीघा जमीन उक्त प्लांट के लिए आवंटित की थी। अब सरकार ने इसके लिए आरआईडीएफ से करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। दुग्ध सहकारी संघ के महाप्रबंधक चौधरी हरिसिंह ने बताया कि प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रोसेसिंग प्लांट लगने से यह होंगे फायदे
कोटद्वार में तीन हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना होने से जहां दूध पैकेजिंग के लिए रोजाना श्रीनगर गढ़वाल भेजने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, दूध श्रीनगर भेजने में होने वाला खर्च भी बचेगा। वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र से प्रतिदिन दो हजार लीटर दूध एकत्रित कर उसमें से करीब 600 लीटर मिल्क एटीएम के जरिए बेचा जा रहा है। बाकी बचे करीब एक हजार चार सौ लीटर दूध को पैकेजिंग के लिए श्रीनगर गढ़वाल भेजा जा रहा है। खूनीबड़ में प्लांट की स्थापना के बाद यहां चिलिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग, दूध, दही, मावा, घी, मट्ठा, पनीर बनाने और पैकिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed