फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Preparation to collect property tax from 73 villages

नगर निगम ने की संपत्ति कर वसूलने की तैयारी, आपत्तियां मांगी

Tue, 27 Oct 2020 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Preparation to collect property tax from 73 villages
नगर निगम क्षेत्र में शामिल कोटद्वार भाबर के 35 ग्राम सभाओं के 73 गांवों से संपत्ति कर वसूलने की तैयारी निगम ने कर ली है। इस बारे में लोगों से 30 दिनों में आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

टैक्स वसूली की सूचना से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। लोगों ने राज्य सरकार को चुनाव के समय किए वायदे की ओर ध्यान दिलाया है, जिसमें दस साल तक कोई भी टैक्स न लेने का भरोसा दिलाया गया था। उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिशैल कपरवाण का कहना है कि नगर निगम का विरोध करने वाले लोग चुनाव जीतकर पदों पर काबिज हो गए हैं। लोगों में ऐसे लोगों के प्रति आक्रोश व्याप्त है लेकिन जनता के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इसका विरोध किया जाएगा। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद ही क्षेत्रवार मासिक किराया दरों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed