{"_id":"677425f1db52a6854707a377","slug":"kotdwar-municipal-corporation-all-9-nominations-of-mayor-were-found-correct-investigation-of-187-candidates-of-councilors-is-going-on-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-583064-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार नगर निगम: मेयर के सभी 9 नामांकन सही पाए गए, पार्षदों के 187 प्रत्याशियों की चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार नगर निगम: मेयर के सभी 9 नामांकन सही पाए गए, पार्षदों के 187 प्रत्याशियों की चल रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव को लेकर तहसील में चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को मेयर व पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हुआ। बुधवार को भी नामांकन पत्रों की जांच का काम जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्याशियों ने तहसील में पहुंचकर अपने नामांकन पत्रों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मेयर पद के सभी नौ नामांकन सही पाए गए।
मेयर पद की सहायक रिटर्निंग अधिकारी/तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, बसपा, आप और निर्दलीय समेत कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। मंगलवार को हुई जांच में सभी नौ प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।
उधर, पार्षद पद के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सभी 40 वार्डों में पार्षद के लिए 187 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया गया है। आधे से अधिक नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। बाकी की जांच बुधवार को होगी।