{"_id":"6772d305ef8afc84fb08c661","slug":"kotdwar-municipal-corporation-9-candidates-for-mayor-and-187-candidates-for-councilor-are-in-the-fray-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-582434-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार नगर निगम: मेयर के लिए 9 और पार्षद के लिए 187 प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार नगर निगम: मेयर के लिए 9 और पार्षद के लिए 187 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। मेयर पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। वहीं, पार्षद पद के लिए सोमवार को 114 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिन्हें मिलाकर अब 40 वार्डों में 187 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।
रिटर्निंग अधिकारी/एडीएम अनिल गब्र्याल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि मेयर पद के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत, बसपा प्रत्याशी महेश नेगी, आम आदमी पार्टी के विनोद रावत, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत, गजेंद्र मोहन धस्माना, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल और चंद्रपाल शाह ने नामांकन कराया। मेयर पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
उधर, पार्षद पद के रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को पार्षद के लिए 114 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 40 वार्डों में पार्षद के लिए अब कुल 187 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत सतपुली: कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान और सभासदों ने भरा पर्चा
सतपुली। सतपुली नगर पंचायत चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान और कांग्रेस के सभी चारों सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी नीलम चौहान ने भी अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने समर्थकों संग तहसील परिसर पहुंचकर नामांकन किया।
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी नीलम चौहान ने भी अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नामांकन किया। सभासद पदों पर सतपुली मल्ली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी रावत, निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी, विकास मोहल्ला वार्ड से अमित रावत, बस अड्डा वार्ड से दीपिका मियां और संत पॉल अस्पताल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन रावत, निर्दलीय सत्यनारायण वेदी और महेंद्र ध्यानी ने भी नामांकन किया।