फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Hunter to star as Batman Siddharth Boli Royals opening batsman

Kotdwar News: कोटद्वार हंटर को हराकर सिद्धबली रॉयल्स पहुंची फाइनल में

Thu, 14 Nov 2024 04:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Hunter to star as Batman Siddharth Boli Royals opening batsman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी। महादेव क्रिकेट एकेडमी की ओर से भाबर क्षेत्र के अंतर्गत बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक में चल रही सिद्धबली बाबा लीजेंड टी-20 लीग सीजन-2 में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें सिद्धबली रॉयल्स ने कोटद्वार हंटर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिद्धबली रायल्स और कोटद्वार हंटर के बीच खेला गया। सिद्धबली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। कुलबीर रावत ने 62 गेंदों में 128 रन और सिद्धांत नेगी ने 29 गेंदों में 66 रन बनाए। कोटद्वार हंटर की ओर अजय बिष्ट ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटद्वार हंटर की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन ही बना पाई। कलीराम ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। सिद्धबली रॉयल्स की ओर से सिद्धांत नेगी ने चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन कमेटी के सदस्य अमित नेगी, जितेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, पीयूष भारती, प्रवेश रावत, अजय बिष्ट, अभिषेक उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed