फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar cut off road connectivity to Haridwar

कोटद्वार का हरिद्वार से सड़क संपर्क कटा

Mon, 06 Jul 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar cut off road connectivity to Haridwar
क्षेत्र में भारी बारिश से चिलरखाल-लालढांग मार्ग सिगड्डीस्रोत में बाधित हो गया है। इससे सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है। कोटद्वार का हरिद्वार से सड़क संपर्क भी कट गया है। कोरोना संक्रमण के चलते यूपी से होकर बसों की आवाजाही नहीं हो रही। लिहाजा, 28 सवारियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई रोडवेज बस सिगड्डी स्रोत से लौट गई।
विज्ञापन

चिलरखाल-लालढांग मार्ग राज्य की सीमा के भीतर से हरिद्वार और देहरादून का एक मात्र सड़क मार्ग है। इस मार्ग पर दो बड़ी बरसाती नदियां सिगड्डीस्रोत और मेहली नदी उफनाई हुई हैं। कोटद्वार रोडवेज डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि हरिद्वार और देहरादून की बस लालढांग मार्ग के बाधित होने से गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के लिए सामान्य रूप से चली बसें
कोटद्वार। हरिद्वार और देहरादून रूटों को छोड़कर पहाड़ के अन्य केंद्रों के लिए रोडवेज की सेवा सामान्य रुप से चली। श्रीनगर के लिए 17, धुमाकोट के लिए 10, रिखणीखाल के लिए 11, लैंसडौन और जमेली के लिए छह-छह, जबकि झंडीचौड़ रूट पर बस 18 सवारियों को लेकर रवाना हुई। भाबर के किशनपुर निवासी जगदीश प्रसाद, ज्ञान सिंह, पार्षद राकेश बिष्ट, विवेक शाह, सुखपाल शाह, मनीष भट्ट, जगदीश मेहरा, शैलेंद्र डबराल, सौरव नौड़ियाल ने भाबर रूट पर बसें बढ़ाने की जरूरत बताई। कहा कि इससे छोटे वाहनों की मनमानी पर अकुंश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed