{"_id":"69e4cef60ec322efe000ea00","slug":"kotdwar-athletes-shine-in-dehradun-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123122-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: देहरादून में कोटद्वार के एथलीटों ने बिखेरा अपना जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: देहरादून में कोटद्वार के एथलीटों ने बिखेरा अपना जलवा
Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
तय समय से पहले पूरी की मैराथन दौड़, नौ साल की नैन्सी बनी आकर्षण का केंद्र
कोटद्वार। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं फिट इंडिया अभियान के तहत भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की हीरक जयंती पर देहरादून में आयोजित मैराथन में कोटद्वार के एथलीटों ने दमखम दिखाया। वहीं, मास्टर एथलीट महावीर सिंह बिष्ट, सतीश भारद्वाज ने भी तय समय से पहले मैराथन पूरी कर युवाओं को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया। तीन साल की नैन्सी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
रविवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीएसएफ ने दून मैराथन का आयोजन किया। करीब तीन हजार प्रतिभागियों ने देहरादून की सड़कों पर दौड़ लगाते हुए हम फिट तो देश फिट का संदेश दिया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पदमपुर कोटद्वार निवासी 70 वर्षीय मास्टर एथलीट महावीर सिंह बिष्ट ने 10 किमी. व बालासौड़ कोटद्वार निवासी 63 वर्षीय मास्टर एथलीट सतीश भारद्वाज ने 21 किमी. हाफ मैराथन दौड़ तय समय से पहले ही पूरी कर अपना जलवा कायम रखा।
14 से 19 आयु वर्ग में मोटाढाक निवासी काजल, नींबूचौड़ निवासी याशिका, खूनीबड़ निवासी अराधना, बालक वर्ग में कोटद्वार बाजार निवासी आरुष, उमरावनगर निवासी आरव, नींबूचौड़ निवासी लकी, मवाकोट निवासी विजय, नींबूचौड़ निवासी अक्षय, लालपानी निवासी आकाश, अंकित, वंश बिष्ट ने 10 किमी. दौड़ नियत समय से पूर्व ही पूरी कर देहरादून में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उमरावनगर निवासी एवं कक्षा तीन में अध्ययनरत तीन वर्षीय नैन्सी ने विशेष अनुमति के तहत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और तय समय से पूर्व एक घंटा तीन मिनट में 10 किमी. की दौड़ पूरी कर आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
सभी एथलीटों ने अपनी सफलता का श्रेय शहीद मुकेश बिष्ट एकेडमी के कोच तालिब खान को दिया। एकेडमी के 15 बच्चों की टीम को वह मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कराने के लिए देहरादून लेकर पहुंचे थे।