फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: 17 new booths proposed at booths with more than 1150 voters

कोटद्वार: 1150 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर 17 नए बूथ प्रस्तावित

Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: 17 new booths proposed at booths with more than 1150 voters
कोटद्वार। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने मंगलवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में कोटद्वार विधानसभा की विधानसभा निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रारंभिक तैयारियों के लिए बीएलओ/सुपरवाइजरों की बैठक ली। इस मौके पर सुपरवाइजरों को प्रस्तावित 17 नए बूथों के नजरी नक्शा व मतदेय स्थल के फोटोग्राफ, बीईएलओ के नाम आदि जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे बीएलओ ऐप को तत्काल लॉग इन कर लें। कहा कि प्रारूप-6 मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, प्रारूप-7 मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए व प्रारूप-8 मतदाता का नाम सही करने व एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल में स्थानांतरण के लिए है। कहा कि आगामी समय में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य करना है। कहा कि वर्तमान मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 1150 से अधिक होने की सूचना ग्रुप में साझा की गई है। सुपरवाइजर इस संबंध में मतदेय स्थल का प्रस्ताव, नये मतदेय स्थल के भवन का नाम, नजरी नक्शा, मतदेय स्थल की फोटोग्राफ, बीएलओ का नाम समेत सभी आवश्यक जानकारियां कार्यालय को उपलब्ध कराएंगें। वर्तमान में किसी मतदेय स्थल में अनुभाग बनने हो तो (गली/मोहल्ला) इसके प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। वर्तमान मतदेय स्थल का भवन जीर्ण-शीर्ण अथवा जर्जर होने पर, दो किमी. से अधिक पैदल दूरी होने पर, बंद/निष्प्रयोज्य चुके विद्यालय भवन की सूचना देने के साथ ही मतदेय स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव भी बीएलओ और सुपरवाइजर तहसील कार्यालय को उपलब्ध कराएंगें। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में एक ही भवन पर दो से अधिक व शहरी क्षेत्र में चार से अधिक मतदेय स्थल स्थापित नहीं होंगे। बूथ से 200 मीटर की परिधि में किसी राजनैतिक दल का कार्यालय होगा तो बूथ को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम ने विधानसभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध, त्रुटि रहित ढंग से अपडेट रखने हेतु सुपरवाइजर बीएजी ग्रुप का गठन कर उसे सक्रिय करने को कहा है। इस मौके पर तहसीलदार साक्षी उपाध्याय व सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed