फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   kiwi in syari bhardar

न्यूजीलैंड की कीवी स्यांरी भरदार में

Tue, 01 Dec 2015 10:16 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Tue, 01 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की कीवी का स्यांरी भरदार में उत्पादन सफल रहा है। स्यांरी के काश्तकार सुखदेव पंत के बगीचे में इन दिनों कीवी फल पककर तैयार हो गया है। पंत ने कीवी फलों को उद्यान विभाग के माध्यम से बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के स्टॉल में प्रदर्शित किया है। मेले में पहुंच रहे लोग इस फल को उत्सुकता से देख रहे हैं। अगले वर्ष से पंत कीवी का व्यवसायिक प्रयोग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले की भरदार भट्टी में स्थित स्यांरी गांव टिहरी जिले के लोस्तू-बडियारगढ़ क्षेत्र से लगा गांव है। यहां के सुखदेव पंत ने लगभग 30 नाली भूमि में कीवी, अनार, आड़ू, पुलम, सेब, नारंगी, माल्टा, कागजी नींबू, गलगल और केले के पौधे लगाए हैं। जहां अन्य पौधे अगले साल से फल देना शुरू करेंगे। वहीं तीन वर्ष पूर्व लगाई गई कीवी के बेलों ने फल देने शुरू कर दिए हैं। पंत ने पक कर तैयार हो गए कीवी फलों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया हुआ है। पंत बताते हैं कि वर्ष 2012 में वह न्यूजीलैंड प्रजाति की कीवी फलों के 20 पौधों को डॉ. वाईएसपी औद्योनिकी एवं वानिकी विवि सोलन से लाए थे। सभी पौध जीवित रहने के बाद फल देने लगी हैं। इस वर्ष एक बेल से लगभग 25 किलोग्राम तक फल मिले हैं। अगले वर्ष फल उत्पादन दो से तीन कुंतल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


600 रुपये प्रति किलो तक बिकता है कीवी फल
श्रीनगर। कीवी फल को चाइनीज गूजबेरी भी कहा जाता है। यह देखने में चीकू फल की तरह लेकिन अंडाकार होता है। इटली, न्यूजीलैंड, चिली, ग्रीस और फ्रांस आदि देशों में कीवी का भारी पैमाने पर व्यवसायिक उत्पादन होता है। बाजार में कीवी फल की कीमत 450 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम है। कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। कीवी बच्चों के विकास और प्रसव के पश्चात महिला को स्वस्थ होने में मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed