फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   King Dasharatha announces the coronation of Lord Rama.

Kotdwar News: राजा दशरथ ने की श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा

Sat, 27 Sep 2025 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

पौड़ी में ऐतिहासिक रामलीला की चौथी संध्या का मंचन हुआ। इसमें सुहानी नौटियाल द्वारा कैकेयी के जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की गई।

विज्ञापन
King Dasharatha announces the coronation of Lord Rama.

विस्तार


विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला में चौथी संध्या का शानदार मंचन हुआ। मंचन में राजा दशरथ ने श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की। जिसके बाद दासी मंथरा के उकसाने के बाद रानी कैकेयी कोपभवन में चली गई। इस दौरान कैकेयी की पात्र सुहानी नौटियाल के जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की चौथी संध्या भगवान श्रीराम की आरती श्री रामचंद्र कृपालु भजमन से शुरू हुई। भाव नृत्य में पावनी बहुगुणा के नृत्य की दर्शकों ने सराहना की। मंचन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआर मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगाईं ने किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी की रामलीला ने पूरे उत्तराखंड में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कहा कि धीरे-धीरे रामलीला के मंचन में अब काफी निखार आ गया है।
विज्ञापन


मंचन में अयोध्या के राजा दशरथ ने सबसे पहले श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की। इस घोषणा से पूरी अयोध्या नगरी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद दशरथ सुमंत संवाद, सुमंत मंथरा संवाद, मंथरा कैकेयी संवाद, कैकेयी सुमंत संवाद, राम कैकेयी संवाद, राम कौशल्या संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान सुमंत का पात्र गोपाल नेगी, दशरथ के पात्र डा. मदन मोहन नौडियाल ने अभिनय से अपनी एक अलग छाप छोड़ी। मंथरा की भूमिका में कशिश, कौशल्या आरती बहुगुणा का अभिनय दर्शकों को यादगार बना गया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, जसपाल सिंह रावत, विमल बहुगुणा, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed