फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Keys to the police for help

चाबियों के लिए पुलिस से मदद

Thu, 14 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

मांगों के लिए आंदोलित आंचल डेरी (गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) के कर्मचारियों से चाबियां लेने के लिए प्रबंधन ने पुलिस से मदद मांगी है। उधर,  वेतन भुगतान और राजकीयकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा।

विज्ञापन


आंचल डेरी के कर्मचारी 28 मार्च से आंदोलित थे। 12 मार्च को प्रधान प्रबंधक जीएस मौर्य को हटाने और कालागढ़ चिलिंग सेंटर की जांच के आदेश के बाद 13 अप्रैल की सुबह कर्मचारी काम पर लौट आए थे। लेकिन, मौजूदा प्रधान प्रबंधक/सहायक निदेशक राम प्रसाद की ओर से समझौता पत्र (मांगपत्र) पर हस्ताक्षर नहीं करने से कर्मचारी शाम को पुन: कार्य बहिष्कार पर चले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दुग्ध संगठन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अरुण शर्मा और महासचिव एसडी गार्गय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए आरोप लगाया कि डेरी विकास विभाग के अधिकारी नहीं चाहते कि काम हो। उन्होंने अधिकारियों की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रधान प्रबंधक राम प्रसाद ने चाबियां नहीं लौटाने वाले कर्मचारियों की सूची पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को संपन्न दुग्ध संघ बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने 12 अप्रैल तक चाबियां नहीं लौटाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।  

अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव
दुग्ध संघ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर भी स्थिति साफ हो गई है। सतेश्वरी कैंथोला उपसभापति ही रहेंगी, अध्यक्ष नहीं। अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव होंगे। यहां बता दें कि अध्यक्ष पद पर आसीन सुरेंद्र सिंह गुसाईं ने फरवरी माह में त्यागपत्र दे दिया था।


इसके बाद बोर्ड ने उपसभापति/उपाध्यक्ष श्रीमती कैंथोला को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। नियमानुसार प्रक्रिया का पालन नहीं करने से इसको अमान्य कर दिया गया था। बीते दिनों प्रदेश शासन ने सहकारी संघों में नामित सदस्यों को मुक्त करने के निर्देश जारी किए थे। गुसाईं भी सरकार की ओर से नामित सदस्य थे। इससे स्वत: ही अध्यक्ष पद रिक्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed