{"_id":"6776c434199f0bf4760f6a46","slug":"kettle-carrom-camera-and-cylinder-are-the-first-choice-election-symbols-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-584577-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: केतली, कैरम, कैमरा व सिलिंडर चुनाव चिह्न है पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: केतली, कैरम, कैमरा व सिलिंडर चुनाव चिह्न है पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन शुक्रवार को मेयर पार्षद पद के लिए राजनीतिक पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से केतली, कैरम, कैमरा, गैस सिलिंडर आदि चुनाव चिह्नों को प्राथमिकता दी है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।कोटद्वार नगर निगम के चुनाव के लिए मेयर पद पर 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। वहीं पार्षद पद पर पांच प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाने के बाद अब 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
पार्टी प्रत्याशियों को जहां राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न मिलने हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए नामांकन के दौरान तीन चुनाव चिह्न भरने के लिए कहा गया था। जिसमें अधिकांश लोगों ने केतली, कैरम, गैस सिलिंडर आदि को चुनाव चिह्न के रूप में भरा है। इसके अलावा आम, केला, अमरुद आदि फलों के साथ ही ईंट, जौ की बाली, शृंगार के कई सामान, बच्चों के खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सहित कई अन्य चीजें को चुनाव चिह्न के रूप में मांगा गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नाें का वितरण किया जाना है।