{"_id":"575426b44f1c1bd645109030","slug":"kaudia-contaminated-water-supply-in-a-month-spread-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िया में एक माह से दूषित पानी सप्लाई, फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िया में एक माह से दूषित पानी सप्लाई, फैला डायरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीरामपुर कौड़िया क्षेत्र में विगत एक महीने से दूषित पानी की सप्लाई किए जाने के कारण लोगों में डायरिया रोग फैलने लगा है। दो दिनों के अंदर क्षेत्र के दर्जनभर लोग राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग जलसंस्थान और स्थानीय प्रशासन इस मामले में लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए चार मई को ग्राम प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने दूषित पानी दिखाते हुए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बहुगुणा का घेराव किया था। तब अधिकारी ने लोगों की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन, एक महीना बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत के कौड़िया क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति जारी है। इसके सेवन से अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उल्टी-दस्त से बुरा हाल है।
विज्ञापन
दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
काशीरामपुर में दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते वर्तमान में उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित प्रीति, पिंकी, महेश चंद्र, अतुल, रेखा, सिद्धी देवी, पूनम, विशंबरी, नितेश, दर्शन लाल, लक्ष्मी देवी, मधु और रजनी अस्पताल में भर्ती है। भर्ती मरीजों ने बताया कि विगत एक महीने से घर के नल में दुर्गंध भरा पीला पानी आ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कोट
कौड़िया क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की जानकारी नहीं है। पहले शिकायत आई थी उसे ठीक करा दिया गया था। कर्मचारियों को भेजकर अब दिखवाया जाएगा।
- ओपी बहुगुणा, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान