फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kartiya drinking water scheme stalled, drinking water crisis in Chunarkhola and Churadikhol

कर्तिया पेयजल योजना ठप, चुनारखोला और चुराड़ीखोल में पेयजल संकट

Sun, 03 Apr 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kartiya drinking water scheme stalled, drinking water crisis in Chunarkhola and Churadikhol
रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत कर्तिया पेयजल योजना ठप होने से ग्राम पंचायत कर्तिया के दो तोक चुनारखोला और चुराड़ीखोला में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। तोक के करीब अस्सी परिवार पानी के लिए परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण किसी तरह एक किमी. दूर मंदाल नदी और नौदानू गदेरा से सिर पर पानी ढोकर लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण बचन सिंह, कृपाल सिंह, हरि सिंह, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर शासन ने बिशन गल्या सोत में 80 के दशक में पेयजल योजना बनाई, जबकि वर्ष 2010 में डालापाख स्रोत से भी पेयजल योजना बनाई गई। वर्तमान में दोनों पेयजल योजनाओं के हेड से पेयजल टैंक के बीच कई पाइपों पर मिट्टी और कैल्शियम जमने से पेयजल लाइनें चोक हो गई हैं, जिससे गर्मियां शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट होने लगा है। कर्तिया से नेगी बाखल, चुराड़ी बाखल, चुनार खोला, नौदानू और जीआईसी कर्तिया पहुंचते-पहुंचते पाइप लाइन में पानी का फोर्स कम हो जाता है, जिससे चुराड़ी खोला और चुनार खोला तोक के ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन तो आवंटित कर दिए गए हैं, लेकिन हेड से टैंक तक क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। कहा कि विगत कुछ वर्षों से कर्तिया स्थित सिंचाई ट्यूबवेल से भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हो रही है, लेकिन गर्मियां शुरू होते ही पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। कहा कि विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि ग्रामीण एक किमी. दूर मंदाल नदी और नौदानू सोत से सिर पर पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान शर्मिला गुसाईं का कहना है कि पेयजल लाइन ठीक करने के लिए पेयजल निगम और विधायक महंत दिलीप रावत से गुहार लगाई गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने डीएम, नलकूप विभाग श्रीनगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार से वार्ता कर ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की समयावधि बढ़ाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने फील्ड निरीक्षण कर शीघ्र अपेक्षित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उधर, पेयजल निगम के अवर अभियंता सुधांशु कुमार का कहना है कि पेयजल योजना के चोक पाइपों को बदलने के लिए स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसी माह शासन से स्वीकृति मिल जाएगी। जल्द ही गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed