{"_id":"6ad48fcf9b1c9f3dd20a063e","slug":"kanwashram-motor-road-to-be-illuminated-with-street-lights-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127431-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग
Sun, 18 Oct 2026 02:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में हो चुका है प्रस्ताव पारित, खराब लाइट के कारण रात में जंगली जानवरों का बना रहता है खतरा
कोटद्वार। डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग (पुराना हरिद्वार मार्ग) एक बार फिर स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा। नगर निगम की बीती पांच अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दिनों लाइट लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2017 में 8.2 किलोमीटर लंबे डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने के बाद भाजपा के पूर्ववर्ती शासनकाल में मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। इससे शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर, सत्तीचौड़, मवाकोट, गोरखपुर, कोठला और कलालघाटी क्षेत्र के लोगों को रात में आवागमन में सहूलियत मिल रही थी लेकिन अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं।
क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर निगम की बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। अब इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो चुका है। लाइटें लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
-चंद्रशेखर शर्मा, सहायक नगर आयुक्त, कोटद्वार।