फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kanvasity FC Kotdwar won the football competition

कण्वसिटी एफसी कोटद्वार ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kanvasity FC Kotdwar won the football competition
कोटद्वार के मोटाढांक मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी देते व - फोटो : KOTDWAR
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे देश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए चियर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कण्वसिटी फुटबॉल क्लब कोटद्वार चैंपियन रही। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन

मोटाढांक स्थित राजकीय मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कण्वसिटी एफसी कोटद्वार और यंग ब्रिगेड कोटद्वार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच गोल को लेकर कांटे की टक्कर हुई। पहले हाफ के 22वें मिनट में कण्वसिटी एफसी के खिलाड़ी विवेक रावत ने यंग ब्रिगेड के डिफेंडरों को छकाते हुए अपनी टीम के लिए बेहतरीन गोल कर एक गोल की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में यंग ब्रिगेड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में वापसी के बहुत प्रयास किए लेकिन कण्वसिटी एफसी के डिफेंडरों ने उनको गोलपोस्ट के पास नहीं फटकने दिया। प्रतियोगिता कण्वसिटी एफसी ने जीत ली।
विज्ञापन

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अखिलेश रावत को गोल्डन बूट, रोहित नेगी को गोल्डन बॉल, ऋषभ बिष्ट को गोल्डन ग्लब्स और आदित्य नेगी को उदयमान खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ उनियाल, जिला मंत्री मनीष आर्या, मीडिया प्रभारी रजत मेहरा, नगराध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, महामंत्री आशीष रौतेला, रविंद्र रावत, रोहित चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed